खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सली संगठन के चीफ नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू की मौत पर तुर्की के वामपंथी संगठन ने सरकार की निंदा करते हुए वीडियो जारी किया। वीडियो में टर्किश वामपंथी उग्रवादी अपना चेहरा ढककर एक बयान पढ़ता दिखाई दे रहा है। इससे साफ होता है कि देश में सक्रिय वामपंथी माओवादियों यानि नक्सलियों का संपर्क अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर है । इस पर आज बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तुर्की के वामपंथी उग्रवादी संगठनों द्वारा मृत सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू से संबंधित जारी वीडियो की प्रामाणिकता और मौलिकता जांच का विषय है। लेकिन सच्चाई यह है कि न केवल बस्तर के लाखों-लाख निवासी, बल्कि पूरे देश के नागरिक सीपीआई (माओवादी) के सरगना नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू की मौत के बाद स्वयं को आज़ाद और प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। क्योंकि नंबाला केशव राव उर्फबसव राजू कोई और नहीं बल्कि एक क्रूर, अप्रासंगिक और विफल विचारधारा का प्रवर्तक था, जो हजारों निर्दोष आदिवासी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के मौत का लिए ज़िम्मेदार रहा है।
उन्हाेने कहा कि प्रतिबंधित और अवैध सीपीआई (माओवादी) संगठन के कैडरों और समर्थकों द्वारा नक्सली संगठन का सरगना नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू के रक्तरंजित क्रूर इतिहास को छिपाकर उनके क्रूर अतीत को महिमामंडित करने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा । दुनिया अब नक्सलवाद का असली और भयानक चेहरा देख चुकी है, जो कि पूरी तरह से आदिवासी विरोधी, अमानवीय और विकास विरोधी है। हम सरकार के उस संकल्प के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, जिसका उद्देश्य बस्तर को नक्सलवाद के चंगुल से मुक्त कर, क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करना है, जैसा कि बस्तर की मूल आबादी की इच्छा है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार 21 मई काे नक्सल विराेधी अभियान में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली का देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे डीआरजी के जवानों ने मार गिराया था। नक्सलियों का नक्सली संगठन का सरगना दस करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया था।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


