खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरुप 5 ट्रेनें 16 से 20 जून के मध्य रद रहेगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में पटना चर्लपल्ली एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बल्लारशाह व काजीपेट सेक्शन के मध्य बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी. एनआई वर्क के कारण 5 ट्रेनें रद्द रहेगी. इसमें 16 व 18 जून को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, 18 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस, 20 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं 16 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस और 19 जून को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
Trending
- ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास: 61वें दिन ‘बड़ा मंगलवार’ साबित हुआ मील का पत्थर, कलेक्शन में आया 33% का तूफानी उछाल
- श्रेयस अय्यर का प्रचंड ‘तूफान’: 43 गेंदों में नाबाद 102 रन, वेस्टइंडीज चित; टूटे T20I के 4 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड
- सुबह खाली पेट केला खाना सही या रात में? जानिए केले को खाने का सही समय और किन लोगों को रहना चाहिए सावधान
- शासकीय नौकरी और तबादले के नाम पर लाखों की ठगी: रायपुर में गृह मंत्री के फर्जी PA समेत 2 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
- कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
- सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना


