
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतिम दो दिन शेष हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज फिर जिलों के औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। सीएम साय सुबह करीब 10 बजे रायपुर से रवाना होंगे। इस दौरान किसी भी गांव में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी शामिल होकर लोगों की समस्याएं जानेंगे और मौके पर समाधान करेंगे।


