खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिर्राभांठा गांव में बैगा की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। झाड़-फूंक के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने दूसरे बैगा की चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
26 मई को सिर्राभांठा निवासी प्रार्थी 51 वर्षीय बेलू राम ठाकुर पिता स्व। राम दयाल ठाकुर ने हल्दी चौकी में बैगा की हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि ग्राम सिर्राभांठा के बैगा पुनीत राम ठाकुर को तिहारू राम निषाद अपने घर में पूजा पाठ के लिए लेकर गया था और दूसरे गांव से 02-03 व्यक्ति को भी लाए थे। बाहर से आए बैगा एवं 02-03 लोगों ने चाकू से मारकर पुनीत राम ठाकुर की हत्या कर दी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विवेचना के दौरान आरोपी तिहारू राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पूछताछ करने पर सभी ने अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि 26 मई को तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के बैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाए थे, जहां पुनीत राम ठाकुर एवं बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के मध्य एक दूसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा किया। इस दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिए लाए चाकू से पुनीत राम ठाकुर पर प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद खून लगे चाकू को छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दी। आरोपी तिहारू राम निषाद, कमलेश निषाद, चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ पैर को पकड़कर हत्या करने में सहयोग किया है। घटना के समय खून लगे कपड़ों और घटना स्थल से पूजा में उपयोग की गई सामग्रियों एवं घटना में हत्या के लिए प्रयुक्त किए चाकू को विधिवत जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिगांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. तिहारू राम निषाद पिता अमरू राम निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी
2. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम कमरौद
3. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी, उम्र 37 वर्ष साकिन थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी
4. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद, उम्र 55 वर्ष साकिन काड़े थाना डौण्डी
5. धनेश्वरी निषाद पति तिहारू राम निषाद, उम्र 32 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


