गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए होता है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति और केले के पौधे की भी पूजा करते हैं। इससे कुंडली का गुरु दोष मिटता है और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष भी मिलता है। भगवान विष्णु के भक्तों को शाकाहार का पालन करना होता है। वे नियम पूर्वक पूजा पाठ, मंत्र जाप करते हैं। आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो आपके लिए कौन सा विष्णु मंत्र सही रहेगा? इसके लिए आपको राशि अनुसार विष्णु मंत्र के बारे में जानना चाहिए।
राशि अनुसार भगवान विष्णु के मंत्र
मेष राशि का विष्णु मंत्र: ओम श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः
वृषभ राशि का विष्णु मंत्र: ओम नमो नारायणाय
मिथुन राशि का विष्णु मंत्र: ओम विष्णवे नमः
कर्क राशि का विष्णु मंत्र: ओम नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्.
सिंह राशि का विष्णु मंत्र: ओम गोविंदाय नमः
कन्या राशि का विष्णु मंत्र: ओम वासुदेवाय नमः
तुला राशि का विष्णु मंत्र: ओम श्री लक्ष्मीपतये नमः
वृश्चिक राशि का विष्णु मंत्र: ओम अच्युताय नमः
धनु राशि का विष्णु मंत्र: ओम नारायणाय नमः
मकर राशि का विष्णु मंत्र: ओम मधुसूदनाय नमः
कुंभ राशि का विष्णु मंत्र: ओम श्री विष्णवे नमः
मीन राशि का विष्णु मंत्र: ओम दामोदराय नमः
विष्णु मंत्र का जाप किस माला से करें?
भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से करना चाहिए। तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इसके अलावा सफेद चंदन की माला से भी कर सकते हैं। विष्णु मंत्रों का जाप तुलसी माला से करने पर फल कई गुना बढ़ जाता है। तुलसी की माला कोहरि माला भी कहते हैं। विष्णु मंत्रों का जाप अशुद्ध माला या फिर किसी मर चुके व्यक्ति की माला से नहीं करनी चाहिए। अशुद्ध धातुओं से बनी माला को उपयोग भी विष्णु मंत्र के जाप में न करें।
विष्णु मंत्र के जाप की विधि
1. विष्णु मंत्र के जाप से पहले स्नान आदि से निवृत होकर भगवान विष्णु की पूजा करें।
2. पूजा स्थान पर भगवान विष्णु के लिए घी का दीपक जलाएं।
3. पूजा स्थान पर शांतिपूर्ण वातावरण रखें। आसन पर बैठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। फिर मंत्र जाप करें।
4. मंत्र जाप की माला को दाएं हाथ से पकड़ें और फिर जाप प्रारंभ करें।
5. आपको कम से कम 108 बार यानि एक माला जाप करनी चाहिए।
6. मंत्र का उच्चारण स्पष्टता और शुद्धता के साथ धीर-धीरे करना चाहिए।
7. मंत्र जाप के समय आंखें बंद रखें और श्रीहरि विष्णु का ध्यान करें।
8. मंत्र जाप पूर्ण होने के बाद भगवान विष्णु के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लें।
9. श्रीहरि विष्णु को भोग लगाएं। प्रणाम करके मंत्र जाप का समापन करें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

