ज्येष्ठ माह को हिंदू कैलेंडर के अनुसार सभी माह में सबसे गर्म महीना माना गया है। इस माह में किसी भी प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम माना गया है। इस दान को महा दान कहा जाता है। ऐसा करना बहुत फलदायी और शुभ होता है।
साल 2025 में 13 मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह अगले माह 11 जून को समाप्त होगा। इस माह को सबसे गर्म महीना कहा जाता है। हिंदू धर्म और शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसीलिए इस माह के दौरान जगह-जगह लोग पानी के प्याऊ लगवाते हैं और लोगों को पानी पिलाते हैं। ज्येष्ठ के महीने में जरुरतमंदों और प्यासे को पानी पिलाने बहुत पुण्य का काम होता है।
ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है, जिस वजह से इस माह में लोगों को प्यास अधिक लगती है और लोग पसीने में भीगते हैं। इसी वजह से इस माह में अगर किसी को पानी पिलाया जाएं तो लोग आशीर्वाद देते, जो वरदान के बराबर माना जाता है, जो लोगों के लिए फलदायी साबित होता है।
ज्येष्ठ के माह में पानी के साथ-साथ घड़े का दान भी करना बहुत शुभ होता है। साथ ही गर्मी से राहत दिलाने वाले फल का दान भी अच्छा होता है। इसीलिए ज्येष्ठ के माह में आम, खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का दान करें। ऐसी मान्यता है इन सभी चीजों का दान आपकी मुश्किलों का अंत करता है और आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

