खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में दिनभर की उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि 21 अप्रैल से मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज भी कई इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ में बारिश, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र तूफानी गतिविधि बढ़ सकती है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी रायपुर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में दक्षिण-पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 61° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश पर मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका (ट्रफ) मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक लगभग 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है। इसी तरह एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर कर्नाटक के भीतरी हिस्सों तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

