खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में तैनात गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ जवान सोढ़ी सोमडा ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोपनीय सैनिक सोढ़ी सोमडा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे कैंप में गोपनीय सैनिक ने रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान साथी मौके पर पहुंचकर तत्काल गोपनीय सैनिक को जिला अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। सुकमा एसपी किरण चाैहान ने घटना की पुष्टि की है। सुकमा पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Trending
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस

