खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय के कुम्हारपारा स्थित नरसिंह मंदिर को सुसज्जित कर परंपरानुसार भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की जयंती कुम्हार समाज एवं श्रृद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाया । कुम्हार समाज के लोग भगवान नरसिंह को अपना गुरू देवता मानते हैं । नरसिंह जयंती के अवसर पर आज रविवार काे कुम्हार समाज ने शोभा यात्रा निकाली, शोभा यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं कलश लेकर निकलीं। नरसिंह जयंती पर विशेष हवन और पूजन का भी आयोजन किया गया।
कुम्हार समाज के संरक्षक भूयेश चक्रधारी ने बताया कि एक समय जब किसी स्थान पर एक कुम्हार द्वारा निर्मित घड़े को पकाने के दौरान एक बिल्ली का बच्चा घड़े में रह गया तब कुम्हार ने बिल्ली के बच्चे की कुशलता की कामना भगवान नरसिंह से की और भट्ठे की परिक्रमा की जिसके बाद चमत्कारिक तौर से भट्ठे के सारे घड़े पकने के बावजूद उस बिल्ली के बच्चे को कोई हानि नहीं हुई। जिससे प्रभावित उस कुम्हार ने भगवान नरसिंह के विशेष पूजन का कार्यक्रम आरम्भ किया जो आज भी सदियों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी चलती आ रही है। उन्हाेने बताया कि शोभायात्रा में पीतांबर वस्त्र धारण किए श्रद्धालु एवं महिलाएं कलश लेकर निकली ताे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। उन्हाेने कहा कि कुम्हार समाज का यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ करता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ने प्रेरित करता है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

