खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी संतोष सिंह और पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया।
संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

