खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहुत बड़ी जीत हुई है। पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसमें 100 आतंकियों को मार गिराया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं सक्षम सेना के चलते संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया के सामने संदेश गया कि, भारत में सिंदूर का क्या महत्व होता है। और भारत आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारत पाक के नापाक इरादों को ध्वस्त करने में पूरी तरह सक्षम है। लोगों को यह भी पता चला कि पाकिस्तान की हालत खराब है। पूरी दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है। साव ने कहा कि, इस अभियान की बड़ी जीत यह है कि भारत पर किसी भी तरह का आतंकवादी हमला देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा। उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए भारत स्वतंत्र होगा। यह बहुत बड़ा निर्णय हुआ है।
उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठ पर कहा कि, प्रदेश में बांग्लादेश घुसपैठियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में किसी भी व्यक्ति को पनाह नहीं मिलेगा। यहां संदिग्धों व्यक्तियों का रहना बंद होगा। ऐसे लोगों की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठन करने का बड़ा फैसला हुआ है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

