खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अंदरूनी नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली में मोबाइल टावर की स्थापना के साथ अब इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना और केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत संभव हुई है।
इस पहल से न केवल जीड़पल्ली, बल्कि आसपास के बड़सनपल्ली, सापेड़, गोलागुड़ेम, गादीगुड़ा, सेण्ड्राबोर, उड़तामल्ला जैसे गांवों को भी संचार सुविधा का लाभ मिलेगा। मोबाइल टावर की स्थापना से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा और आम नागरिक इंटरनेट व कॉलिंग सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही पुलिस और प्रशासन द्वारा क्षेत्र में की गई सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन सेवाओं जैसे तर्रेम से कोण्डापल्ली पामेड़ बस सेवा ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य और आसान बना दिया है।
यह कदम न केवल संचार के क्षेत्र में प्रगति का संकेत है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया के सपने को भी साकार कर रहा है। अब ये गांव भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सरकारी योजनाओं की जानकारी से जुड़ सकेंगे, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

