खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने दंतेवाड़ा जिले के प्रथम प्रवास में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आयोग द्वारा पूर्व में जारी अनुशंसाओं के क्रियान्वयन को संवेदनशीलता एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से लागू करने के निर्देश दिए।
जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके । बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ संवाद करते हुए डॉ. शर्मा ने जिले में संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित आश्रम शालाओं में बरसात पूर्व मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं बच्चों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू किए गए बच्चों एवं उनके परिजनों को सशक्त बनाने हेतु श्रम विभाग में “एकल खिड़की” की स्थापना किए जाने की घोषणा की गई । इस एकल खिड़की के माध्यम से बच्चों व उनके परिवारों को एक ही स्थान से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके । बैठक के उपरांत डॉ. शर्मा ने बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रह रही बच्चियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चियों की रुचियों, आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली । इस दौरान बच्चियों ने नृत्य एवं गीत की सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

