खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की तेलंगना सीमा पर कररेगुट्टा की पहाड़ी में चल रहे सबसे लंबी अवधि तक जारी नक्सल विराेधी अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षाबलों के सभी जवानों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन्हें जल्द ही संबंधित मुख्यालयों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल सभी जवान वापस लौट रहे हैं।
गौरतलब है कि बीजापुर में पिछले 18 दिनों से देश का अब तक का सबसे लंबी अवधि तक नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था । इस सघन नक्सल विराेधी अभियान में आशा के अनुरूप सफलता सुरक्षाबलाें काे नही मिली जिसके बाद इसे अस्थायी रूप से रोकने के अलावे और काेई दूसरा मार्ग नही बचा था। यह सही समय था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध की स्थिति का हवाला देकर इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया ।उक्त जानकारी पुलिस सूत्राें के हवाले से मिली है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

