खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंतागढ़ में फर्जीवाड़ा कर पिछले चार वर्ष से फरार चल रहे तत्कालीन कैशियर राजू कोमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । कैशियर पर गंभीर आराेप था, कि उन्हाेने हितग्राही का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम आहरण कर लिया था, मामला सामने आने के बाद से वह फरार था । कैशियर के खिलाफ और भी धोखाधड़ी के मामले हैं, जिसकी भी जांच चल रही है।
अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंतागढ़ के तत्कालीन कैशियर राजू कोमा के द्वारा साल 2020 में हितग्राही राजाराम कोरेटी निवासी कुरसेल की पत्नी पुनीता बाई कोरेटी के खाता से बिना जानकारी के इंदिरा आवास के 30 हजार रुपए निकाल लिए गए थे । कैशियर ने महिला का फर्जी हस्ताक्षर किया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस इसमें बैंक कैशियर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था, जिसके बाद वह फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश कर रही थी । पुलिस उसका लगातार लोकेशन भी ले रही थी, विगत दिनाें कैशियर का लोकेशन भानुप्रतापपुर के जंगल में मिलने पर पुलिस जंगल की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया । सत्तीघाट थाना ताड़ोकी निवासी कैशियर राजू कोमा ने पूछताछ में अपना अपराध कबुल कर लिया है, अंतागढ़ पुलिस ने कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है ।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

