खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे ताड़ापाला गांव में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग (IED) में विस्फोट किया जिसमें 3 CRPF जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है।
कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों की एक टीम तलाशी अभियान पर थी उसी दौरान नक्सलियों ने IED से हमला कर दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

