खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े सोहंगा में करंट लगने से मां-बेटी की मौत हाे गई वहीं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। माकड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माकड़ी ब्लॉक के ग्राम बड़े सोहंगा में आज बुधवार सुबह बासबती बघेल उम्र 50 वर्ष आम के पेड़ के पास कपड़े सुखाने गई थी, जहां टूटा हुआ बिजली का तार गिरा था, जिसका करंट लगने से वहां माैजूद उसकी मां फगनी बघेल उम्र 70 वर्ष उसे बचाने आई और वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर माैके में पंहुची पुलिस दाेनाे मां-बेटी के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

