खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेेंड़ागांव। जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनप्रतिनिधियों के साथ कोसमी पंचायत पहुंचकर मांझीनगढ़ पहाड़ में बन रहे 6 लेन टनल का अवलोकन किया। यह टनल छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी टनल होगी, जिसकी लंबाई लगभग 2.8 किलोमीटर है। निरीक्षण के दौरान विधायक टेकाम के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य दुखाराम मरकाम, जनपद सदस्य अर्जुन नेताम, कोसमी पंचायत की सरपंच रामेश्वरी, खलारी पंचायत सरपंच रामुराम मरकाम तथा पीटेचूआं सरपंच प्रतिनिधि विजय नेताम उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लगभग 1 किलोमीटर दूरी तक टनल क्षेत्र का आज बुधवार काे निरीक्षण भी किया। टनल निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे इंजीनियरों और ठेकेदारों से चर्चा करते हुए विधायक ने निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि 1 किलोमीटर से अधिक खुदाई कार्य पूर्ण हो चुका है, और संपूर्ण टनल निर्माण जुलाई 2025 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। यह टनल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘भारत माला प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत रायपुर से विशाखापत्तनम तक एनएच-30 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। टनल के निर्माण से बस्तर अंचल के निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी तथा माल ढुलाई और यातायात दोनों में तेजी आएगी। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने टनल परियोजना को स्वीकृति देने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

