खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। दिनदहाड़े हाईवे -130 (बिलासपुर-रायपुर रोड) पर महिला से पर्स लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वारदात के बाद से फरार चल रहे तीन लुटेरों में से दो को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना 29 अप्रैल की है, जब रायपुर जिले की रहने वाली महिला ईश्वरी कैवर्त अपने बेटे के साथ एक्टिवा से बिलासपुर से तिल्दा लौट रही थी। शाम करीब 4:50 बजे चंद्रखुरी ओवरब्रिज के पास एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार में बगल से आकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में 21,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान थे।
शिकायत के बाद मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं डीएसपी पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना सरगांव की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
विकास यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम अमने (थाना कोटा), वर्तमान निवासी ग्राम डिघोरा थाना हिर्री, बिलासपुर
मंजित जांगड़े (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिघोरा, थाना हिर्री, बिलासपुर
पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि छीने गए 21,000 रुपये को आपस में बाँट लिया था और मोबाइल मंजित के पास रखा था। बरामदगी में 4,950 रुपये नकद, छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल शामिल है। अन्य दस्तावेजों को उन्होंने घटनास्थल के पास खेत में फेंक दिया था.दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। फिलहाल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

