खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैम्प कड़ेमेटा से निकली डीआरजी और पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग के दाैरान छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम छोटेबुरगूम के पास सड़क किनारे एक कुकर आईईडी बरामद कर बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस दाैरान पुलिस को देखकर भागते दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सुकमन कोर्राम और बुधराम कोर्राम उर्फ विश्वनाथ के रूप में हुई, जो तुशवाल निवासी और आमदई एरिया कमेटी के नक्सली नेटवर्क से जुड़ा हाेना स्वीकार किया।
पूछताछ में दोनों नक्सलियाें ने स्वीकार किया कि नक्सली संगठन के निर्देश पर पुलिस व निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंचाने के लिए उन्हाेने ही विस्फोटक लगाया गया था। उन्हाेने यह भी स्वीकार किया कि वे 21 फरवरी 2025 को थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामटा, हितुलवाड़, कावानार एवं मढ़ोनार में सड़क निर्माण कार्य बाधित करने और डीआरजी बल से झूमा-झटकी करने की घटनाओं में शामिल थे। उन्होंने जैयसिंह, बल्ली, सोनू, पाकलू, महेश जैसे अन्य सक्रिय नक्सलियों के साथ बम बनाना और रेकी करना भी स्वीकार किया है।
गिरफ्तार दोनों नक्सलियाें के खिलाफ थाना छोटेडोंगर में अपराध क्रमांक 4/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 (देशद्रोह), 190, 191(2), विस्फोटक अधिनियम, और गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड़ पर रवाना किया गय।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

