खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत निरजाम और चलान का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने पीने के पानी की गंभीर समस्या की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जनपद अध्यक्ष रामकमल ठाकुर ने तुरंत बोर खनन की योजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करवाया। कुछ ही समय में बोर खनन कार्य पूर्ण करवा लिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रामकमल सिंह ने कहा, “ग्रामवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या और भी विकराल हो सकती है, इसलिए समय रहते समाधान करना आवश्यक था। हमारी कोशिश है कि हर ग्रामवासी को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

