आज सोमवार, 5 मई को बगलामुखी जयंती है। मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में 8वीं देवी हैं। देशभर में मां बगलामुखी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिससे धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं।
बगलामुखी जयंती वैशाख शुक्ल की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मां बगलामुखी 10 महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं, जोकि माता पार्वती के उग्र स्वरूप में पूजी जाती है। इनकी पूजा से नकारात्मकता का नाश होता है।
मां बगलामुखी को लेकर कहा जाता है कि, ये इतनी शक्तिशाली हैं कि यदि संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्तियां भी मिल जाए तो मां बगलामुखी का मुकाबला नहीं कर सकतीं। मां बगलामुखी को पीला रंग अतिप्रतिय है, जिस कारण मां को पीताम्बरी भी कहा जाता है। इसलिए मां बगलमुखी की पूजा में पीले रंग की चीजें जैसे पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले भोग आदि चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं।
पूरे विश्व में मां बगलामुखी के केवल तीन ही प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हैं। जोकि दतिया (मध्यप्रदेश), कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और नलखेड़ा (मध्यप्रदेश) में स्थित है। बगलामुखी जयंती पर जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।
विश्व का सर्वाधिक प्राचीन बगलामुखी मंदिर मध्यप्रदेश के नलखेड़ा में है, जहां मां बगलामुखी का दरबार लगता है। यहां मां की स्वयंभू प्रतिमा है। कहा जाता है कि इसकी स्थापना महाभारत युद्ध के बारहवें दिन हुई थी।
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में मां बगलामुखी का ऐतिहासिक मंदिर है। सिद्धपीठ मां बगलामुखी के इस मंदिर में भक्त अपने कष्टों के निवारण के लिए आते हैं और पूजा-हवन कराते हैं। नेता-अभिनेता तक इस मंदिर में आते हैं।
मां बगलामुखी के तीन प्रसिद्ध मंदिरों में एक है मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित मां का मंदिर। इसे पीताम्बर देवी के नाम से भी जाता है। देवी बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां कुशल पुजारियों द्वारा अनुष्ठा किए जाते हैं। मां बगलामुखी के इस पीताम्बर पीठ परिसर मे आने वाले भक्तों में भक्ति और श्रद्धा का भाव प्रेरित होता है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

