खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए कई जगह डिवाइडर तोड़कर अवैध शॉर्टकट मार्ग में बदल दिया गया है, लोग इन रास्तों से सड़क पार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथ अब भारी वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो गए हैं। इससे राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। यह स्थिति दुर्घटनाओं की संभावना को बढ़ा रही है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को टूटे डिवाइडर की मरम्मत के निर्देश दिए हैं । साथ ही शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 15 मई से बाईपास मार्ग शुरू करने को कहा है ।काेंड़ागांव जिले मं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हाे रहे दुर्घटनाओं काे देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन और जनता दोनों को मिलकर काम करने पर ही इस पर नियंत्रण किया जा सकता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

