खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि घर के नौकर राजकुमार (उम्र 35 वर्ष) जो कि बच्ची के घर में दो सालों से नौकर का काम कर रहा था, उसी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। वह रोज की तरह घर में काम करने आया था, तभी आरोपी ने बच्ची को खेलने के बहाने दुसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दरअसल यह पूरी घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।
घटना के बाद बच्ची की जब रोने की आवाज आई तब इस पूरे घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर भटगांव पुलिस की जांच जारी है, इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार
- रक्षाबंधन पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; सूतक भी नहीं होगा
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

