खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती रात चोरों ने दो शिक्षिकाओं के सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। शिक्षिकाएं उस वक्त अपने पैतृक गांव बालोद गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। चोरी गए कीमती सामान में सोने का मंगलसूत्र 2 नग, रानी हार 3 नग, सोने का कंगन 2 जोड़ी, सोने की चेन 3 नग, ईयरिंग, टॉप्स, बाली चांदी के करधन, पाजेब, पायल, अंगूठी व एक लाख रूपये नकद सहित अन्य पुराने जेवरात, दस्तावेज व जमीन का पट्टा भी चाेर अपने साथ ले गये । इस घटना से परिवार सदमे में है, परिजनों ने बताया कि शादी के लिए वर्षों की पूंजी एकत्र की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षिकाएं बहनें हैं, जिनमें से एक की आगामी दिनों में शादी होने वाली थी। इसी को लेकर घर में करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और 1 लाख रुपये नगदी रखे थे। चोरी की वारदात का पता तब चला जब शिक्षिकाएं श्राद्ध कार्यक्रम के बाद आज सुबह अपने घर लौटीं। उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, और भीतर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। शिकायत मिलने के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल डॉग स्क्वाड को बुलाकर पुलिस ने अज्ञात चाेराें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। नेहरू नगर की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपी पकड़े जाने की मांग की है।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

