पंच सरपंच सम्मेलन में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल में पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। आड़ावाल में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन का का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा मां दंतेश्वरी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दाैरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का उप सरपंच व सरपंच जनपद सदस्यगणों ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत का बहुत बड़ा महत्व होता है। पंचायत एक महत्वपूर्ण इकाई होती है, शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल क्रियान्वयन करने में आप सभी की अहम भूमिका होती है। उन्हाेने सभी नव निर्वाचित जिला, जनपद, सरपंच, उपसरपंच एवं पंच को बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हम सभी की सोच होनी चाहिए कि हमारे क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस का विकास हो। पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन करने में हम सभी को मिलकर कार्ययोजना के साथ गांव के विकास के लिए कार्य करना है। सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायत की होती है। हम पंचायत के जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर जनता के मूलभूत सुविधाओं को देना हमारा दायित्व है। सरपंचों की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण होती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच देश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की विकास व जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच शहर से लेकर गांव तक हमारे प्रदेश की जनता का विकास करना, हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कड़ी का कार्य हम करते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले हमारा कर्तव्य है। किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सफ़ल क्रियान्वयन किया जा रहा है। आप अपने क्षेत्रों की समस्याओं को हमें बताएं समस्याओं का समाधान किया जायेगा। हमारी सरकार वचनबद्ध है, हर क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। हमे जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करना है। आप सभी के सहयोग से हर क्षेत्र में विकास कार्य होंगे। अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ लायें।
जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग ने कहा कि हम सभी मिलकर जनपद पंचायत को आदर्श व श्रेष्ठ जनपद बनायें। सभी मिलकर सामंजस्य के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार में लगातार हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं सुब्रतों विश्वास ने भी सम्मेलन में अपनी बात रखी। वहीं पंच सरपंच सम्मेलन में परिचर्चा भी रखा गया था ,जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष उपसरपंच, सरपंच व जनप्रतिनिधि ने अपने अपने क्षेत्र की बात रखी।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्यगण, सरपंच, उपसरपंच,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, हरिराम मंडावी, सुब्रतों विश्वास, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, सीमांचल दास,धरमू राम मंडावी,फूल सिंह सेठिया,लखीधर बधेल, राधे पन्र्दे, अर्जुन सेठिया, सीईओ अमित भाटिया व काफी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

