खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत महासमुंद जिले के ग्राम लोहारडीह निवासी श्यामलाल लोहार को श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र श्रमिक को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ मिले।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कुशल मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्यामलाल के आवेदन पर तत्परता दिखाते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजीयन स्वीकृत किया गया। 01 मई को श्रम पदाधिकारी कार्यालय, महासमुंद में श्रम अधिकारी डी. एन. पात्र ने उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा। पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद श्यामलाल ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं जैसे शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उपकरण सहायता तथा आवास सहायता का लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है, जिससे श्रमिक वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

