खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 मई से शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित किया जा रहा है। 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रति वर्ष ग्रीष्म अवकाश पर किया जाता है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अवकाश के समय बालक-बालिकाओं को अधिक से अधिक खेल मैदान की ओर आकर्षित कर उनमें खेल के प्रति रूचि जागृत करना है।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों को स्थानीय खेल संघों के वरिष्ठ खिलाडी एवं व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें आगंतुक खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया जाता है। इसमें हॉकी का प्रशिक्षण खेलो इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र पंडरीपानी में, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में वालीबाल बास्केटबाल, फुटबाल, बेडमिंटन, कराते, शतरंज। वहीं फुटबाल का प्रशिक्षण डिमरापाल एवं लालबाग ग्राउंड में , क्रीडा परिसर में एथलेटिक्स हैंडबाल आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
Trending
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा

