खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पहलगाम हमले के बाद बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में लगातार संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया गया है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी शहर का शातिर बदमाश है लेकिन इस बार उसके पास से जो पिस्टल बरामद हुई है उस पर ‘USA’ लिखा है। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच की जा रही है। मंगलवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि शहर के शातिर बदमाश शिबू उर्फ शहबाज खान अपनी अपनी कार में नशीली दवा और अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है।
खबर मिलते ही सिविल लाइन थाने के आरक्षक अतुल सिंह और रितेश मिश्रा ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे लेकर थाने आ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके गैंग की भी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। लिहाजा, उसका हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

