खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में भारत सरकार की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत कांकेर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अमर कंपनी से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, डीजल बेचने के आरोप में एक ठेकेदार ड्राइवर के साथ न केवल बेरहमी से मार-पीट कर रहा है, बल्कि उससे हाथ पर थूक कर चाटने जैसी अपमानजनक हरकत करने के लिए मजबूर कर रहा है । जिससे आक्रोश में आए ग्रामीणों और कर्मचारियों ने ठेकेदार की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल में वायरल हो रहा है।
यह घटना उस समय की है जब कांकेर से होकर गुजर रही भारतमाला परियोजना की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे अमर कंपनी द्वारा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के सामने आने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। वीडियो में ठेकेदार की क्रूरता साफ झलक रही है, जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानवीय गरिमा का भी अपमान है। पीड़ित ड्राइवर की स्थिति भी वीडियो में बेहद दयनीय दिखाई दे रही है, जो खौफ और लाचारी से भरा है। आरोप है कि ठेकेदार ने डीजल चोरी के शक में ड्राइवर के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया, घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और अन्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर बीच सड़क पर ठेकेदार की जमकर पिटाई कर दी। इसका भी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब तक इस पूरे मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

