खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कंकेर। जिले के भानुप्रतापपुर के ताड़ोकी से रायपुर के लिए मेमू ट्रेन की शुरुआत हुई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस खंड पर पहले डीजल से चलने वाली डेमू ट्रेन चलती थी। भानुप्रतापपुर में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन का नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और नगरवासियों ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। इसके बाद राठौर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन पायलटों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए । निखिल सिंह राठौर ने कहा भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लिए यह एक और उपलब्धि है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे में लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन तक सुगम रास्ता बनाने का प्रयास भी जारी है, जो जल्द पूरा होगा। अनंत गोपाल कोठारी ने कहा यह भानुप्रतापपुर के लिए बड़ी सौगात है। रेलवे विभाग हमारी मांगों को एक-एक कर पूरा कर रहा है। स्टेशन मास्टर कमल नारायण साहू ने बताया मेमू ट्रेन समय पर चलेगी। इससे प्रदूषण नहीं होगा। यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे। मेमू ट्रेन में एसी कोच भी जोड़े जा सकते हैं। इस मौके पर मोहन हर्दवानी, नरोत्तम सिंह चौहान, नरेश जैन, वरुण खापर्डे, लक्ष्मण कुलदीप, मिलन साहू, राजकुमार दुबे, मनीष एस और राहुल शुक्ला मौजूद रहे।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

