खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर वन मंडल अंर्तगत लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक वाहन को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। वाहन माजदा सीजी 10 बीएम 2794 में बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी थी। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया है।
अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लोहत्तर के डिप्टी रेंजर कार्यवाही की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं । रेंजर मुकेश नेताम ने बताया लोहत्तर क्षेत्र से एक माजदा वाहन में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर भर कर ले जाने के दाैरान पकड़ा गया है । उन्हाेने बताया कि इसकी जांच की गई बरामद लकड़ी अवैध पाया गया है। लकड़ी का मेजरमेंट किया जा रहा है, इसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

