खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। बैगा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तबियत खराब होने से वह पूजापाठ के लिए नाबालिग के घर पहुंचा था। घटना के बाद मामले की सूचना पर तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग की तबियत पिछले कुछ समय से खराब थी। ऐसे में उसके परिजनों ने गोढ़ी में रहने वाला त्रिभुवन अगरिया जो बैगा है, उससे संपर्क किया।
तब उसने बताया कि पूजापाठ करना पड़ेगा। ऐसे में रविवार की शाम करीब 7 बजे बैगा उनके घर पहुंचा और पूजापाठ करते हुए पत्ते के दो दोना में कुछ पूजा सामाग्री नाबालिग के हाथ में दिया और बोला इसे घर से करीब 100 मीटर दूर आमा बोरिया क्षेत्र में जाकर दोनों को अलग अलग दूरी पर रख देना। तब नाबालिग के परिजनों को वह घर में रूकने के लिए कहा और स्वयं नाबालिग के साथ व चला गया। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर नाबालिग को अकेली पाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन घर से उसकी तालाश में निकले। बैगा त्रिभुवन उन्हें देखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद नाबालिग ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जहां कल परिजनों ने मामले की सूचना थाना दी। इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि घटना की सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। आरोपी भगाने की फिराक में था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

