खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ आतंकवाद के खीलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि, आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
इस आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने भी सरकार से कहा है कि सरकार के तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान सामने आया है।
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि, ” इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ उठ खड़ा हुआ और विरोध किया। जो मंशा इन आतंकियों की थी कि इस वारदात को अंजाम देकर हिंदू-मुस्लिम की खाई को गहरा करना था और बहुत अप्रिय स्थिति उत्पन्न करना और देश की अखंडता पर वार करने का उनका इरादा था, लेकिन हर देश की नागरिक ने इसे खंडित कर दिया है हम सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार को जो कदम उठाने पड़े वो उठाए, पूरा देश उसका समर्थन करेगा और सबकी एक राय होगी, पूरा देश एकसाथ है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

