नक्सलियाें के बड़े कैडराें काे तेलंगाना में सुरक्षित इलाके में पनाह देने, छग. के सुरक्षाबलाें काे कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में किया गया व्यस्त?
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक लगभग पहुंचे चुके हैं । इसके साथ ही अब सुरक्षाबलाें की वापसी की सूचना मिलने लगी है । सुरक्षाबलाें के नक्सलियों के विरुद्ध जारी निर्णायक लड़ाई में आज साेमवार काे सातवें दिन भी जारी रहा । पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के द्वारा इस अभियान के दूसरे दिन तीन नक्सलियों को ढेर करने की अधिकृत जानकारी साझा की थी । इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है । पुलिस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी । पुलिस की ओर से अधिकृत जानकारी का सबकाे इंतजार है। गाैरतलब है कि इस अभियान में बड़े नक्सली कैडराें के की माैजूदगी की जिस तरह से मीडिया माध्यमाें से प्रसारित की गई थी, वहीं इसके साथ ही नक्सलियाें के शांति वार्ता के कई पत्र का जारी हाेना कही यह नक्सलियाें की साेची समझी रणनीति का हिस्सा ताे नही था? जिसमें नक्सली संगठन में बचे बड़े नक्सलियों के टॉप कमांडर माड़वी हिड़मा और तेलंगाना स्टेट कमेटी का सेक्रेटरी दामोदर की माैजूदगी काे वायरल कर सुरक्षाबलाें काे कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में व्यस्त कर नक्सलियाें के बड़े कैडराें काे तेलंगाना में सुरक्षित इलाके में पनाह देने के लिए बनाई गई नक्सली संगठन की पूरी याेजना का एक हिस्सा ताे नही थी? वहीं अब तक इस अभियान में उम्मीद के अनुसार परिणाम हासिल नही हाेने के बाद आज साेमवार काे तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर का नक्सलियों के शांति वार्ता प्रस्ताव काे राजनैतिक समर्थन देने का एलान करना एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा भी शांति वार्ता की अपील को लेकर अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बैठक करना किस ओर इशारा करते हैं। इससे पूर्व तेलंगाना पुलिस के समक्ष एक साथ 84 एवं 68 बस्तर के नक्सलियाें के द्वारा आत्मसमर्पण करना एवं उसकी काेई भी विस्तृत जानकारी साझा नही करना छग. के सुरक्षाबलाें काे कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में व्यस्त कर नक्सलियाें के बड़े कैडराें काे तेलंगाना में सुरक्षित इलाके में पनाह देने की ओर इशारा करते हैं।
इस दाैरान आज साेमवार काे नक्सल विराेधी अभियान में निकले जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जवान नक्सलियों द्वारा बियर की बोतल में लगाए गये सरीज आईईडी बरामद कर रहे है, कमांड तकनीक से लगाये गये आईईडी को जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकाल रहे है और उसे नष्ट करते दिखाई दे रहे हैं। बम के लिए बिछाई गई सप्लाई वायर को भी जवानों ने बरामद किया है। वायरल वीडियो कर्रेगुट्टा, दुर्गम राज गुट्टा की पहाड़ी में बीते एक सप्ताह से जारी सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान के दौरान का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी से नक्सलियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है।
विदित हाे कि पिछले माह नक्सलियों के तेलुगू भाषा में लिखे पत्र में कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में आईईडी लगाए जाने की बात कहते हुए ग्रामीणों को चेताया गया था कि पहाड़ी पर ना आएं । इसी सूचना के आधार पर ही सुरक्षाबलाें को शंका हुई कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों का संभावित ठिकाना हो सकता है । एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहों व मानवरहित ड्रोन से की गई निगरानी में भी कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी पर कुछ नक्सली दिखने के बाद संभवत: सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान की शुरूआत एक सप्ताह पूर्व की गई हाे ।
उल्लेखनिय है कि सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान के दाैरान सुरक्षा बल को जो गुफा मिली है, वह कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नहीं, बल्कि उसके पास ही स्थित दूसरी पहाड़ी नड़पल्ली पर मिली है। जब कि कुछ समाचार माध्यमाें की ओर से दावा किया जा रहा था, कि जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर गुफा मिली है। अब कहा जा रहा है कि जिस नड़पल्ली की पहाड़ी पर गुफा मिली है, वहां ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं।

