खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तय समय के भीतर देश छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो पाकिस्तानी नागरिक हिंदू धर्म को मानने वाले हैं उनके मामले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा की हम पाकिस्तानी पीड़ित लोगों की चिंता करते हैं कई लोग सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं हम केंद्र से इस मामले में मार्गदर्शन लेंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची मिली है, जिनकी पूरी जांच की जा रही है। इसके बाद इन अवैध घुसपैठियों को बंगाल पुलिस और BSF के हवाले कर दिया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Trending
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

