रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है, सुख समृद्धि, मान सम्मान, अच्छा स्वास्थ, उच्च पद पाना है तो रविवार के दिन कुछ खास उपाय जरुर करें।
रविवार उपाय
कार्य में अड़चने आ रही हैं तो रविवार के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए आप गुड़, जौ, दूध, चावल और कपड़े का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी काम में सफल होंगे ऐसी मान्यता है।
रोगों ने घेर रखा है, बीमारियां आए दिन परेशान कर रही हैं तो रविवार को बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और इस पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में बहा दें। इससे राहत मिलती है।
पिता से रिश्ते ठीक नहीं है, परिवार में क्लेश हो रहे हैं तो रविवार के दिन सूर्य देव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।’ मंत्र जप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे सूर्य प्रसन्न होते हैं और कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
करियर में अच्छा मुकाम पाना चाहते हैं तो हर रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं। इसके लिए आप सरसों के ही तेल का उपयोग करें।
रविवार को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाएं। यह उपाय सूर्य देव के साथ माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है। मान्यता है इससे घर में बरकत आती है। धन आगमन होता है।
अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा हर काम में बाधाएं आ रही है तो रविवार के दिन एक नींबू से अपनी नजर उतार लें। इसके लिए एक नींबू लेकर सिर से पैर तक सात बार घुमाएं और उसके दो टुकड़े कर दें। इसके बाद दोनों हाथों में एक-एक टुकड़ा लें और एक-दूसरे के उल्टी दिशा में फेंक दें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

