खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए प्रसिद्ध उप वन क्षेत्रपाल दीपक तिवारी को अब रायपुर जिले का प्रभारी रेंजर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे उड़न दस्ता प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
गौरतलब है कि दीपक तिवारी ने उड़न दस्ता प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए अवैध लकड़ी कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। उनके नेतृत्व में अब तक तीन आरा मिलों को सील किया जा चुका है, वहीं वाहनों में परिवहन करते समय बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी भी जब्त की गई है। उनके सक्रिय कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वन विभाग में उनके प्रति भरोसा और सम्मान बढ़ा है।
दीपक तिवारी को रायपुर जिले का प्रभारी रेंजर बनाए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि दीपक तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वन संरक्षण के कार्य को और मजबूती प्रदान करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक तिवारी ने कहा, “जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

