खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, कोंडागांव पुलिस एवं परिवहन विभाग की विशेष बैठक लिया। जिसमें आरटीओ और पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में होने वाली दुर्घटनाओं के प्रमुख स्पॉट्स को चिन्हांकित कर वहां चेकिंग पॉइंट लगाया जाए। जिन स्थानों पर रात के वक्त स्ट्रीट लाइट की रौशनी है, वहां गति नियंत्रण के लिए स्टॉपर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगे कैमरों पर भी संज्ञान लिया है, उन्होंने सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले 9-10 स्थानों को चिन्हांकित किया है। इसके साथ ही केशकाल घाटी व शहर में स्पीडर कैमरे लगाने केनिर्देश दिए । जिससे ओवरस्पीडिंग कर रहे वाहनों पर कार्यवाही किया जा सके।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन

