खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़ा और ठोस लक्ष्य तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जैसे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सरकार ने एक स्पष्ट टारगेट तय किया है, वैसे ही आतंकवाद को भी देश से पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में गंभीर और केंद्रित प्रयास किए जाने चाहिए।
?️ सिंहदेव का तीखा बयान:
बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव ने कहा-
“पहलगाम में हुई घटना अत्यंत वीभत्स, अमानवीय और निंदनीय है। यह हमला देश की अखंडता और आपसी भाईचारे पर सीधा प्रहार है। इस समय हम सबको सेना और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में निर्णायक कार्यवाही हो।”

