गरुड़ पुराण जीवन, मृत्यु और उसके बाद के जीवन के विभिन्न पहलुओं के विस्तृत विवरण के लिए जाना जाता है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा, कर्मों का फल, और स्वर्ग-नरक इन सभी बातों का बहुत विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जिनको नरक जाने से कोई नहीं रोक सकता है।
ऐसे लोगों को नरक जाने से कोई नहीं रोक सकता है-
मनुष्य अपने कर्मों का फल ही भोगता है। जैसा कर्म करते हैं मृत्यु के बाद उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। अच्छा कर्म करने वालों को शुभ फल और बुरा करने वालों को नरक में स्थान प्राप्त होता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो मनुष्य जीवन में अपनों को धोखा देते हैं, दोस्तों के साथ छल करते हैं और धोखाधड़ी करते हैं उन लोगों को नरक में जाने से कोई नहीं रोक सकता।
साथ ही गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग झूठ बोलते हैं, भगवान की झूठी कसम खाते हैं और भगवान का नाम लेकर झूठ बोलते हैं तो उन लोगों को नरक में जाने से कोई नहीं रोक सकता।
जो लोग माता-पिता, अपनों से बड़ों और बड़े बुजुर्गों का अपमान करते हैं ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद नरक यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।
जो लोग स्त्री का शोषण करते हैं, उनका अपमान करते हैं उनको अत्यंत भीषण नरक की यातनाएँ दी जाती हैं।
धर्म की निंदा करने वालों को नरक में स्थान प्राप्त होता है।
साथ ही जो लोग दान -पुण्य के नाम पर दिखावा करते हैं उन्हें भी नरक में जाना होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

