खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर में मड़ई मेला की अपनी एक अलग ही आस्था हैं। सभी मंडई-मेला में अलग-अलग परंपरा निभाई जाती हैं। दंतेवाड़ा में मंडई-मेला दौर घोटपाल मेले से शुरू होता है। इसके बाद जिले के सभी प्रसिद्ध देवी-देवताओं का मेला होता है। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा पुजारीपारा में प्रति वर्ष लच्छनदेई माता का मेला लगता है। इस मेले में कुआकोंडा परगना के सभी 84 गांव के लोग शामिल होते हैं। सभी गांवो से अपने-अपने देवताओं का ध्वज लेकर ग्रामीण इस मेले में पहुंचते हैं। कुआकोंडा में देवी लच्छन देई का मेला मंगलवार को लगा। इसमें 84 गांवों के लोग जुटे। माता की पालकी निकली तो उसके रास्ते में लोग 39 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में जमीन पर लेट गए। माता की पालकी उनके ऊपर से गुजरी। श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने के लिए ऐसा करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को माता लच्छन देई की छोटी बहन गगना देई के मैलावाड़ा मंदिर में मेला लगेगा। इन दोनों देवियों को क्षेत्र के लोग बहन बताते हैं। एक का मंदिर कुआकोंडा के पुजारीपारा में है और दूसरी का 5 किलोमीटर दूर मैलावाड़ा में है। हर साल अप्रैल महीने में मंगलवार को पुजारीपारा और बुधवार को मैलावाड़ा में मेले का आयोजन होता है। इस बार मेले में कुआकोंडा से लेकर बुरगुम, पोटाली, नहाड़ी, रेवाली, निलावाया जैसे 50 किलोमीटर दूर गांव से ग्रामीण पहुंचते हैं। लच्छन देई माता का मंदिर पुजारीपारा में है पर क्षेत्र के मुखिया का घर 4 किलोमीटर दूर मांझीपारा में है। पुजारी और मांझी परिवार के लोग पालकी मांझी के घर से लेकर पहुंचते हैं। मांझीपारा से पालकी निकलते ही मंदिर आने वाले रास्ते में लोग जमीन पर लेट जाते हैं। पालकी इनके ऊपर से ही गुजरती है। यह परंपरा इस साल भी निभाई गई। पुजारी लेटे हुए लोगों पर बड़े से मटके में रखा चावल आशीर्वाद के रूप में डालते गए। लोगों ने बताया देवी की पालकी साल में एक बार ही निकलती है, आशीर्वाद लेने के लिए लेटने की परंपरा बहुत पुरानी है। कुआकोंडा क्षेत्र के 84 गांवों में आज से ग्रामीण माटी तिहार (आमा पंडुम) मनाएंगे। इस दौरान गांवों में सभी काम बंद रहेंगे, साथ ही आज से आम भी खाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों को पुजारीपारा और मैलावाड़ा के मेले के बाद आम का अमचूर बनाने और इसके इस्तेमाल की अनुमति दी जाती है। रविवार 27 अप्रेल को ग्रामीणों का आमा पंडुम का त्योहार संपन्न होगा।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

