खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोरर क्षेत्र के ग्राम ऊपरतोनका निवासी आराेपी छेरकू राम मतलाम ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी चैती बाई को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊपरतोनका निवासी छेरकू राम मतलाम उम्र 57 वर्ष वर्ष एवं उसकी पत्नी चैती बाई रोजाना घर में मौजूद सल्फी पेड़ से उतारकर सल्फी रस पीने के आदी थे। आज 23 अप्रैल की सुबह आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को आम के पेड़ के नीचे खेत में ले जाकर धान के पैरा में लपेटकर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतका के दामाद संतुराम गोटा द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोरर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी छेरकू राम ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तथा घटना में प्रयुक्त माचिस भी बरामद कर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल, तिरथ गंधर्व, आरक्षक चन्द्रप्रकाश मरकाम, लल्लीराम मंडावी, मनोज साहू, विनोद साहू, आत्माराम, भागवत ठाकुर, महिला आरक्षक पदमा कुंजाम एवं सुमित्रा गोटा सहित थाना कोरर का अन्य स्टाफ शामिल रहा।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

