खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेंद्रीघूमर जलप्रपात में लगभग 100 फीट नीचे खाई में 2 पर्यटक के गिरने से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, यह पूरा मामला सुसाइड है, या फिर कोई हादसा फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंद्रीघूमर जलप्रपात पर्यटन स्थल में काफी सारी वाहन खड़े थे। लेकिन धीरे-धीरे सभी वाहन लेकर चालक वहां चले गए। लेकिन देर शाम तक एक बाइक को लेने के लिए कोई भी नही आया। जिसके बाद पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम काे मेंद्रीघूमर जलप्रपात के आस-पास देखा गया लेकिन कोई पर्यटक नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई नीचे गिरा है। वहीं जब खाई के नीचे उन्होंने तलाशी ली तो 2 लोगों का शव मिला। जिसके बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शव काे बरामद कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा है या फिर आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। दोनों की पहचान नहीं हुई है। इलाके के सीसी टीव्ही फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बरामद वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बाइक के नंबर की जांच में बाइक करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनार की बताई जा रही है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

