खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी शामिल हैं। आतंकी हमले पर CM विष्णु देव साय ने कहा कि आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे देश ने आतंकियों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आपके बड़े-बड़े घोषणाओं के बावजूद आतंकवाद क्यों नहीं रुका। एजेंसियां हमलों को रोकने में क्यों विफल हो रही हैं। देश जवाब मांगता है, खोखले भाषण नहीं। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि कायराना हमले का हमारे जवान करारा जवाब देंगे। आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में आक्रोश का माहौल है। अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं बिलासपुर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर शहरवासियों ने पुतला दहन किया। सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

