खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. चिलचिलाती धूप के चलते लोगों का दिन के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों की लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक और बूंदाबादी हो सकती है. प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा, यहां सर्वाधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है।
रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

