खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। नवपदस्थापित आईपीएस अधिकारी भावना गुप्ता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रहेगा। भावना गुप्ता ने कहा कि आम जनता अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेगी, जिससे पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा की कमजोर वर्ग को न्याय मिले एसी उनकी कोशिश बरकरार रहेगी। सड़क हादसे और साइबर ऑफेंस को कैसे रोका जाए इस पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा।
उन्होंने नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही बाहरी तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगे मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा किसी भी जिला में कई सारी चुनौतियां होती है, विशेष चुनौतियों का तुरंत ही समाधान किया जाएगा। आईपीएस गुप्ता ने यह भी कहा कि पुलिसिंग के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

