खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लंजोड़ा कोसापारा के पास आज मंगलवार काे अनियंत्रित हाइवा ने गलत साइड में जाकर कार को अपनी चपेट में लिया, इस भीषण दुर्घटना में कोंडागांव निवासी कार चालक रौशन कोटड़िया की मौके पर हुई मौत हाे गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल एक अन्य कार सवार शेषमल सुराना को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसाार लौह अयस्क से भरी हाइवा सीजी 4 पीसी 9490 नारायणपुर की ओर से आ रही थी। वहीं बलेनो कार सीजी 27 एन 4033 कांकेर की ओर से कोंड़ागांव की तरफ जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लंजोड़ा कोसापारा के पास पहुंचे, हाइवा चालक ने नियंत्रण खोते हुए रॉन्ग साइड में जाकर कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार एक व की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हाे गया। हादसे में बलेनो कार चला रहे रौशन कोटड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में उनके साथ बैठे शेसमल सुराना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोंडागांव पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में चश्मदीदों के बयान दर्ज का जांच कर रही है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

