खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के तारलागुड़ा में पदस्थ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की ए कपंनी (13वीं बटालियन) का जवान मनमोहन मरकाम 11 जनवरी 2025 से लापता है। तारूड़ में पदस्थ आरक्षक मनमोहन मरकाम का आरक्षक नंबर 211 है। मनमोहन मरकाम के गुम होने की सूचना प्रधान आरक्षक विमल किंडों ने तारलागुड़ा थाने में दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार लापता जवान मनमोहन मरकाम 11 जनवरी 2025 को दोपहर के वक्त कैंप परिसर में ड्यूटी पर नहीं मिला था। साथी जवानों और विभाग के अफसरों ने उसकी खोजबीन की, कैंप के आस-पास रहने वाले लोगों से भी पूछ-ताछ की गई, अभी तक लापता जवान के बारे में कोई भी सूचना पुलिस को नहीं मिल पाई है। 16 जनवरी 2025 को लापता जवान के बारे में पुलिस ने जिला स्तर पर इश्तेहार भी निकाला लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
लापता जवान के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से मनमोहन मरकाम के परिजन भी परेशान हैं। पुलिस ने परिजनाें काे भरोसा दिलाया है, कि जल्द ही जवान का सुराग लगा लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी आरक्षक मनमोहन मरकाम के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत संपर्क नंबरों 1. पुलिस नियंत्रण कक्ष – 62615-60040 एवं 2. थाना प्रभारी, तारलागुड़ा – 94791-94419 पर सूचित करें। लापता आरक्षक की तस्वीर भी संबंधित थाने और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जा चुकी है। आमजन से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की सूचना देने में सहयोग करें।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

