खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म रहा रायपुर, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री रहा। बिलासपुर 43.4°C और दुर्ग 42.6°C पर तपते नजर आए।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। आने वाले चार दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।
कल के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही:
शहर, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
रायपुर, 43.7°C, 28.4°C |
बिलासपुर, 43.4°C, 27°C |
अंबिकापुर, 40.8°C, 23.6°C |
जगदलपुर, 37.8°C, 23.1°C |
दुर्ग, 42.6°C, 23.8°C |
गौरेला-पेंड्रा, 42.7°C, 26.4°C |
बस्तर संभाग में बदला मौसम
जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी ने कहर बरपाया है, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग के कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अलर्ट
प्रदेशवासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, ढीले और हल्के कपड़े पहनें, पानी की मात्रा बढ़ाएं और घर में सुरक्षित रहें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

